Saturday, 29 August 2026

रेतीले धोरों पर हुआ स्मृति ईरानी की बेटी का संगीत, विंटेज कार में आज बारात लेकर पहुंचेंगे अर्जुन


रेतीले धोरों पर हुआ स्मृति ईरानी की बेटी का संगीत, विंटेज कार में आज बारात लेकर पहुंचेंगे अर्जुन

नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में जुबिन और स्मृति ईरानी की बेटी शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शलेन कनाड़ा मूल के एनआरआई अर्जुन भल्ला के साथ फेरे लेंगी। बुधवार को हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं। इसके बाद शाम को रेतीले धोरों पर म्यूजिकल नाइट का प्रोग्राम। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग बॉलीवुड और राजस्थानी गानों पर नाचते हुए नजर आए। इस हाई प्रोफाइल शादी के बीती रात हुए म्युजिकल नाइट के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। 
खींवसर फोर्ट में विशेष तैयारी की गई है। रेतीले धोरों को लाइट्स और फूलों से सजाया गया। मेहमानों की फरमाइश पर राजस्थानी लोक कलाकारों को भी बुलाया गया था। इस दौरान कालबेलिया डांस की प्रस्तुति दी। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लड़कों की ओर से तनु वेड्स मनु के सड्‌डी गली विच सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी गई।खींवसर फोर्ट के आस-पास इन रेतीले धोरों की सबसे ज्यादा खूबसूरती यहां बना एक तालाब है। इस तालाब को भी विशेष रोशनी से सजाया गया था। जहां शनेल और अर्जुन ने फोटो शूट करवाया। शनेल ने अपने संगती पर ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहन रखा था। अर्जुन ने परंपरागत कुर्ता पजामा और कोटी पहन रखी थी।

गुरुवार को शनेल और अर्जुन की शादी हाेगी। अर्जुन विंटेज कारों के काफिले में बारात लेकर पहुंचेंगे। इससे पहले गुरुवार सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक रेगिस्तान में नाश्ता हुआ। इसके बाद 11 बजे चूड़ा की रस्म हुई और 12:30 बजे लंच। शाम पौने पांच बजे बारात रिसेप्शन और साढ़े पांच बजे वरमाला होगी। 6 बजे दूल्हा और दुल्हन की एंट्री होगी। साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक शादी समारोह होगा और इसके बाद डिनर।बुधवार को फोर्ट के लॉन एरिया को रंग-बिरंगी छतरियों से सजाया गया था। इसके साथ ही एंट्री पर पतंगों की झालर लगाई गई । ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार की महिलाओं ने मेहंदी की रस्म पूरी की थी। बुधवार को हुई मेहंदी की रस्मों की फोटो और वीडियो सामने आए हैं। मेहंदी की रस्म पर भी फोर्ट के लॉन एरिया को राजस्थानी थीम पर सजाया गया था। यहां खाट(पलंग) रखे गए थे। इसके साथ ही साइकिल पर कुल्हड़ में मेहमानों की चाय सर्व की गई।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी और प्रवासी भारतीय कार्य तीन दिवसीय शादी समारोह बेहद ही खास लोगों और परिवार के सदस्यों के बीच ही आयोजित किया जा रहा है। इसमें गेस्ट लिस्ट भी 50 से कम ही रखी गई। किसी बड़े वीवीआईपी के आने की संभावना भी बहुत कम है।


    Previous
    Next

    Related Posts