Saturday, 29 August 2026

स्मृति ईरानी की बेटी शनेल और अर्जुन भल्ला की खींवसर कोर्ट में हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई संपन्न , गुरुवार को शनेल और अर्जुन की होगी शादी


स्मृति ईरानी की बेटी शनेल और अर्जुन भल्ला की खींवसर कोर्ट में हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई संपन्न  , गुरुवार को शनेल और अर्जुन की  होगी शादी

नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में बुधवार को से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल और अर्जुन भल्ला की हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी हुई।

शादी के लिए स्मृति ईरानी बुधवार को सुबह 8 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वे पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह के साथ सड़क मार्ग से खींवसर पहुंचीं। जुबिन ईरानी एक दिन पहले ही यहां पहुंचे थे। फोर्ट की सबसे खूबसूरत बात इसी के पास बने रेतीले धोरे हैं। रेतीले टीलों पर आज म्यूजिकल नाइट हुई। शनेल स्मृति के पति जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।

शनेल और अर्जुन की शादी का शेड्यूल भी सामने आया है। गुरुवार सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक नाश्ता होगा। सुबह 11 बजे चूड़ा पहनाने की रस्म और साढ़े 12 बजे से लंच होगा। वहीं दोपहर पौने तीन बजे बारात निकलेगी। पौने चार बजे दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे पक्ष के लोगों को साफा पहनाया जाएगा। शाम पौने पांच बजे वरमाला होगी। 6 बजे दूल्हा और दुल्हन की एंट्री होगी। साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक रिसेप्शन होगा।

बुधवार को फोर्ट के लॉन एरिया को रंग-बिरंगी छतरियों से सजाया गया। इसके साथ ही एंट्री पर पतंगों की झालर लगाई गई है। ढोल-नगाड़ों के साथ परिवार की महिलाओं ने मेहंदी की रस्म पूरी की । वहीं बारात के लिए फोर्ट में मौजूद स्पेशल विंटेज कारों और जिप्सी को सजाया गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts