


टोंक कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने बुधवार को देवली क्षेत्र का दौरा कर फसल स्थिति का जायजा लिया एवं कृषि पर्यवेक्षकों को कीट एवं रोग के प्रकोप होने पर निगरानी रखने एवं विभागीय सिफारिश के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने बताया कि क्षेत्र में विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश के कारण फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खेतों में पहुंचे और फसल स्थिति की जानकारी ली ।संयुक्त निदेशक ने कहा कि वर्तमान में सरसों,गैहूं,चना की फसल में किसी प्रकार के कीट एवं रोगों का प्रकोप नहीं है किंतु यदि भविष्य में जहां कहीं भी इनका प्रकोप दिखाई दे तुरंत विभाग सिफारिश के अनुसार कृषि पर्यवेक्षक किसानों को सलाह देने एवं आर्थिक स्थिति से अधिक नुकसान की स्थिति में विभाग को सूचित करें।
संयुक्त निदेशक मंगल ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों में सरसों की फसलों में विशेष नुकसान नहीं दिखाई दिया तथा वर्तमान में बीमा कंपनी एवं विभाग को सर्वे के लिए निर्देश दे रखे हैं। कृषिअधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने कहा फसलों में फसल कटाई प्रयोग के आधार पर उत्पादन का आकलन किया जाएगा। संयुक्त निदेशक केके मंगल संथली, पोल्याड़ा, निवारिया ,बालापुरा, कंवरपुरा, संग्रामपुरा,मुडिया खुर्द श्रीनगर, सात खेजड़ा, रतनपुरा, चांदली, पनवाड़ इत्यादि गांवों का दौरा कर फसल स्थिति का जायजा लिया ।इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक सुनीता नगर, कृषि पर्यवेक्षक पोलाड़ा राजवीर हाडा,बालु राम गुर्जर,गोपाल बैरवा,प्रवीण मीणा,रूपलाल गुर्जर,श्योकरण,सत्यनारायण गुर्जर सहित कृषक मौजूद थे ।