Saturday, 29 August 2026

बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का फूटा गुस्सा, मोटूका रॉयल्टी नाका में बजरी की कालाबाजारी सहित मनमानी के खिलाफ धरना और प्रदर्शन


बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का फूटा गुस्सा, मोटूका रॉयल्टी नाका में बजरी की कालाबाजारी सहित मनमानी के खिलाफ धरना और प्रदर्शन

टोंक जिले के बनास नदी रॉयल्टी ठेकेदार  के खिलाफ बुधवार को ट्रक ऑपरेटर एवं बजरी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी बरौनी रॉयल्टी नाका पर जाकर प्रदर्शन किया। जिसकी सूचना के बाद पीपलू तहसीलदार नेहा चौधरी पहुंची जिन्होंने समझाईश की कोशिश की साथ हो दोनों पक्षो के बीच वार्ता शुरू हुई है।

सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार धायल ने बताया कि बजरी ठेकेदार द्वारा बजरी की कालाबाजारी करके आमजन का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमाना बजरी की भराई के लिए पैसा लिया जा रहा है। बजरी की रॉयल्टी रेट निर्धारित करके उचित दामों से जनता को बजरी उपलब्ध करवाएं। बजरी की गाड़ी को भरवाने के लिए प्रति गाड़ी300 रुपए वसूल किए जा रहे हैं उसे भी बंद करवाएं। ठेकेदार द्वारा बजरी की गाड़ियों को ओवरलोड भरवाया जा रहा है जिस पर भी पाबंदी लगाए। लीज धारक द्वारा जबरदस्ती गाड़ियों में ओवरलोड बजरी भरवाई जाती है। बजरी ठेकेदार द्वारा हर गाड़ी का अवरलोड रवन्ना काटा जाता है। जबकि गाड़ी में वजन से दुगनी बजरी भरी जाती है। ठेकेदार द्वारा कोई भी पैसा अकाउंट या ऑनलाइन नहीं लिया जाता जिससे ट्रक ड्राइवर होटल में खाना खाते समय कई बार हादसा होता है। ठेकेदार द्वारा जो पैसा केश में लिया जाता है ना तो उसकी पर्ची दी जाती है और ना ही रसीद गाड़ी मालिक को दी जाती है। जिसकी जानकारी कहीं बाहर उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। ठेकेदार द्वारा जिन गाड़ियों को भरवा करके भेजा जाता है उस समय 6 से 7 घंटे का समय लग जाता है। जिससे गाड़ियां पहुंचने में काफी समय लगाती है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रॉयल्टी नाके पर देर श्वम तक प्रदर्शन जारी था।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पीपलू पुलिस उप अधीक्षक इंदु लोधी, पीपलू थाना अधिकारी प्रहलाद सहाय वर्मा, दतवास थाना अधिकारी रोडू राम, बरौनी थाना अधिकारी हरिराम वर्मा मय जाब्ते के साथ  मौजूद थे।




    Previous
    Next

    Related Posts