


केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी इंडिगो की फ्लाइट से बुधवार को जोधपुर पहुंचीं। यहां एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे स्मृति ईरानी को कार से खींवसर ले गए जहां उनकी पुत्री की बुधवार को खींवसर फोर्ट में मेहंदी और हल्दी की रस्म होनी है। 9 फरवरी को उनकी बेटी मोना की शादी है।
खींवसर कोर्ट में उनका राजस्थानी परंपरा केअनुसार स्वागत किया गया। इसके बाद वेबेटी शनेल और अर्जुन भल्ला की हल्दी और मेहंदी की रस्म कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी एक दिन पहले ही यहां पहुंचे थे।