


कांग्रेस की प्रदेश की राजनीति में एक नई हलचल शुरू हो गई है। बुधवार को राजस्थान कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को दिल्ली बुलाया है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है किकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के मसलों को लेकर बैठक बुलाई है इस बैठक में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के पुराने लंबित मामलों पर चर्चा और संगठन में बदलाव और नई नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है।
प्रदेश की राजनीति में पिछले कई दिनों से शांति देखी जा रही है। खासकर कांग्रेस में कोई किसी पर कुछ नहीं कह रहा और न ही तंज और अन्य चीजें हो रही हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट दोनों तरफ शांति बनी हुई है। विधानसभा में भी कोई किसी हमला नहीं बोला और इस शांति के पीछे बड़ी राजनीतिक बात भी सामने आ रही है।
सीएम गहलोत गहलोत 10 फरवरी को बजट को राजस्थान का बजट पेश करने जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई बैठक बहुत अहम बन गई है। वहीं दूसरी तरफ बजट से पहले दिल्ली में बैठक होना बहुत कुछ कह रहा है।राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बजट में सभी की बात रखने का सुझाव दिया था, तो क्या उन सुझावों पर चर्चा होंगी। हालांकि इसके लिए संगठन के लोगों से खुद जानने के लिए एक बैठक जयपुर में हो चुकी है। सीएम गहलोत ने बजट से पहले पोस्टर भी जारी कर दिया है. अब सभी को बजट के आने का इंतजार है।
दिल्ली की बैठक में क्या कुछ फैसला होगा अभी कोई बताने को तैयार नहीं है। इस बैठक में सीएम गहलोत और पायलट को बुलाया गया है या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सचिन पायलट तो दिल्ली में मौजूद है लेकिन सीएम गहलोत बुलाया जाएगा तो वह यहां से चले जाएंगे।