Saturday, 29 August 2026

स्मृति ईरानी की बेटी शनेल की शादी खींवसर कोर्ट में 9 फरवरी को, बुधवार को पहुंचने का है कार्यक्रम


स्मृति ईरानी की बेटी शनेल की शादी खींवसर कोर्ट में 9 फरवरी को, बुधवार को पहुंचने का है कार्यक्रम

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में अपने मंगेतर अर्जुन भल्ला के साथ 9 फरवरी को शादी होगी। उनकी शादी के लिए फोर्ट को 7 फरवरी से तीन दिन के लिए बुक किया है।

बेटी की शादी की तैयारियां करवाने के लिए मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे स्मृति के पति जुबिन ईरानी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ स्मृति भी आने वाली थीं, लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। वे बुधवार को यहां पहुंचेंगीं। शनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।

खींवसर फोर्ट में शादी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्मृति ईरानी जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से फोर्ट जाएंगी। बुधवार को ही मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी। रात में म्यूजिकल नाइट इवेंट होगा। 9 फरवरी गुरुवार को रीति-रिवाज के साथ शादी होगी।

शनेल और अर्जुन की सगाई 2021 में दुबई में हुई थी। तब खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अर्जुन भल्ला का अपने परिवार में स्वागत किया था।

गौरतलब है कि अर्जुन भल्ला कनाडा में रहते हैं। वे प्रवासी भारतीय हैं। भल्ला लीगल एक्सपर्ट हैं और कनाडा की कई बड़ी कंपनियों में लीगल कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं, वहीं शनेल एडवोकेट हैं।

हाई प्रोफाइल शादी के लिए फोर्ट को अलग-अलग थीम पर सजाया गया है। होटल के पास 50 मेहमानों की लिस्ट पहुंच चुकी है। इस शादी में केवल दोनों परिवार के सदस्य ही मौजूद रहेंगे। कोई भी वीआईपी इस शादी में शामिल नहीं होगा। ये होटल पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का है। ईरानी और खींवसर परिवार के बीच करीबी संबंध हैं। ईरानी परिवार पहले भी यहां कई बार आ चुका है।





    Previous
    Next

    Related Posts