Saturday, 29 August 2026

युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय कचौरी खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से की छेड़छाड़, मामला दर्ज


युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय  कचौरी खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

जयपुर के कानोता में पड़ोसी युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाते समय कचौरी खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ मारे। नाबालिग पीड़िता की मां ने कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बस्सी एसीपी मेघचंद मीणा ने बताया कि कानोता निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 14 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। रिपोर्ट में बताया कि 4 फरवरी की सुबह 9:45 बजे उसकी बेटी घर से स्कूल जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर पड़ोसी युवक ने उसे रोक लिया। पड़ोसी होने के कारण नाबालिग बेटी ने उससे बात कर ली।

आरोपी पड़ोसी बहला-फुसलाकर उसे कचौरी खिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर बस्सी मार्केट ले गया। बाजार में कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसको गाल पर थप्पड़ मारे। उसके बाद घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चला गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने कानोता थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।




    Previous
    Next

    Related Posts