Saturday, 29 August 2026

बजट के विज्ञापन लगाना गैर कानूनी और असवैंधानिक: लाहोटी


बजट के विज्ञापन लगाना गैर कानूनी और असवैंधानिक: लाहोटी

सांगानेर से भाजपा विधायक और राजस्थान वित्त आयोग के सदस्य डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि 10 फरवरी को बजट पेश हो रहा है।

लाहोटी ने बताया कि भारत में अगर सबसे गोपनीय कोई सार्वजनिक चीज है तो बजट है। बजट में पेश किए जा रहे प्रस्तावों को बेहद गोपनीय माना जाता है। यहां तक कि बजट की छपाई से लेकर बजट भाषण के पढे़ जाने तक इसे तैयार करने वाले अधिकारी लगभग कैद में रहते है। उनके लिए बाहर से ही खाना जाता है और शायद तब तक वे किसी से बात भी नहीं करते है। 

लाहोटी ने बताया कि बजट प्रदेश की 7 करोड जनता की दशा व दिशा तय करता है। प्रदेश में जगह जगह बचत, राहत, बढ़त के होर्डिंग मुख्यमंत्री जी की फोटो के साथ लगे हुए है। राजस्थान में बजट क्या आने वाला है इसका तथ्यापन सरकार विज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में प्रचार कर रही है। बजट के बारे में पहले ही कंटेट बाहर आ जाने से जमाखोरों व कर चोरों को मदद मिलती है। 

इसका अर्थ सीधा-सीधा यह है कि बजट के मुख्य कंटेट पहले ही बाजार में दिये जा चुके है। जिससे हमारी अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। बजट मेंघोषणाओं और राहतों का पिटारा होगा। बजट का आकार बढ़त के साथ बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जायेगा। इसका अर्थ यह है कि बजट राजस्व घाटे का आयेगा। बजट में इनवेस्टरों का कोई माहौल नहीं होगा। राजस्थान में निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा तथा 10 लाख करोड़ के जो MOU पेडिंग चल रहे है उस पर भी असर आयेगा। चुनावी साल का यह बजट निवेशकों का माहौल खराब करेगा व हर वर्ग सोचने पर मजबूर होगा। 

पूर्व में भी बजट लीक के प्रकरणों को तात्कालीन सरकारों के खिलाफ जनता ने बडी गंभीरता से लिया है। इसमें भी गंभीरता से विचार होना चाहिए तथा अविलम्ब सरकार को प्रदेश के बाजारों में लगाये गये होर्डिंग हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।


Previous
Next

Related Posts