Saturday, 29 August 2026

18 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण,गांवो के विकास के लिए जिप के पास पेसो की कमी नही: सरोज बंसल


18 लाख से निर्मित सड़क का लोकार्पण,गांवो के विकास के लिए जिप के पास पेसो की कमी नही:  सरोज बंसल

टोंक जिले के  नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय क्षेत्र की ग्राम  पंचायत बोसरिया के गांव देवपुराकला में राज्य वित्त आयोग  षष्टम योजना के तहत 18 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य अंतर्गत निर्मित नाली निर्माण व सीसी सडक का लोकार्पण सोमवार को जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया ।

 जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि जिले में विकास की गंगा बहाने का काम किया जा रहा है , विकास में कोई कमी नही आने दी जाएगी ।विकास के लिए जिला परिषद में खूब पैसा है ,विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही है । गाँवो में विकास की कोई कमी नही आने दी जाएगी । 

लोकार्पण के दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल ने राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल देवपुरी ( लक्ष्मीपुरा ) व राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल देवपुराकला, नगरफोर्ट के वार्षिकोत्सव,भामाशाह कार्यक्रम में भाग लिया । समारोह के दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है बस जरूरत है तो बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की ।इस दौरान प्रमुख ने देवपुरी ( लक्ष्मीपुरा ) स्कूल में विद्यालय मरम्मत , चारदीवारी व देवपुरी से देवपुरा सीसी रोड ,श्मशान मॉडल घाट सहित कई विकास कार्य की घोषणा की। कार्यक्रम में  पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल ने भी सम्बोधित किया । 

वही देवपुरा संस्कृत स्कूल में एक अतिरिक्त कक्षा–कक्ष की घोषणा की । समारोह में बोसरिया सरपंच प्रतिनिधि रामसागर मीना उपसरपंच छितर लाल धाकड़, पूर्व सरपंच लड्डू लाल मीणा ,भाजयुमो ककोड मंडल अध्यक्ष आशाराम नागर, वार्ड पंच प्रतिनिधि प्रवीण गुर्जर, एसएमएस अध्यक्ष रघुवीर धाकड़ एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ , युवा नेता प्रधुम्न सिंह समिति के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़, जगत सिंह राठौड़, सत्यनारायण मीणा,  वार्ड पंच, कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी मुकुट धाकड़  सहित अन्य   ग्रामवासी मौजूद थे ।





    Previous
    Next

    Related Posts