


टोंक जिले के पीपलू उपखण्ड क्षेत्र के रानोली गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के हित में कहीं प्रकार की योजनाओ का. संचालन कर रहा है, जिनका किसान ऑनलाइन आवेदन करके अधिक से अधिक लाभ पा सकते हैं ।कृषि विभाग द्वारा वर्तमान में फार्म पौण्ड,सिचाई पाइपलाइन ,फव्वारा संयन्त्र,फलो के बाग की स्थापना,सौर ऊर्जा,प्याज भण्डारण की योजनाओ का ऑनलाइन करके अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि किसान आगामी सीजन के लिए उर्वरक की कुछ मात्रा अभी से क्रय करे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की उर्वरक की समस्या का सामना करना ना पड़े क्योंकि कंपनी द्वारा लगातार उत्पादन एवं आपूर्ति अनवरत जारी रहती है,किसान थोड़ा उर्वरक अभी से क्रय कर सकते है।
कृषि विभाग के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने के लिए पाबन्द किया गया है। संगोष्ठी में कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने तारबंदी योजना की विस्तार से जानकारी दी। जिस दौरान सहायक कृषि अधिकारी रूपचंद साहू, कृषि पर्यवेक्षक रामजी लाल गुर्जर, राजेश गुर्जर जोधपुरिया, हरपालसिंह हरिमोहन यादव, सज्जन सिंह रामदेव बैरवा,मनोज मित्तल,प्रहलाद सैनी अनेक कृषक मौजूद थे ।