Saturday, 29 August 2026

शिव देवों के देव महादेव सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च : अर्पणा


शिव देवों के देव महादेव सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च :  अर्पणा


परमपिता परमात्मा शिव देवों के देव महादेव सर्वश्रेष्ठ हैं सर्वोच्च हैं सर्वसता है वो हम सभी आत्माओं के परमपिता हैं इसलिए हम सभी उनके बच्चे आपस में भाई -भाई हैं और जब यह विचारधारा हम अपने जीवन में उतारते हैं तो एक दूसरे के प्रति स्नेह सम्मान और सहयोग की भावना बढ़ती हैं ।उक्त  विचार ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र टोंक की प्रभारी बीके अपर्णा ने त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को रानोली में व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा की वर्तमान समय मनुष्य का मन समस्याओं के कारण हताश निराश रहता है। परमात्मा का ज्ञान और राजयोग के अभ्यास से मन की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है ।

कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया एवं भव्य रैली निकालकर परमात्मा शिव अवतरण का दिव्य संदेश दिया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रानोली की सरपंच ममता सैनी ने कहा कि हम सब का सौभाग्य हैं जो ब्रह्माकुमारी बहने हमारे यहां पहुंची हैं और हम सबके जीवन को श्रेष्ठ बनाने की राह दिखा रही है।

कार्यक्रम में जीएसएसएस रानोली के प्रिंसिपल प्रहलाद शर्मा ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान पूरे विश्व की मानव जाति को जीवन मूल्यों की शिक्षा देखकर सूसंस्कारित जीवन बना रही है। स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बीके शोभा दीदी ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं परमात्मा प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग  के जिला संयोजक राजयोगी बीके प्रहलाद, बीके पांचू भाई,बीके सूरज,बीके सीताराम, बीके राजाराम समेत संस्थान से जुड़े लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।





    Previous
    Next

    Related Posts