Saturday, 29 August 2026

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने छात्रा अर्पिता का मान रखने के लिए स्कूटी योजना में मिली स्कूटी की बैठकर किया सफर


पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे  ने छात्रा अर्पिता का मान रखने के लिए स्कूटी योजना में मिली स्कूटी की बैठकर किया सफर

डूंगरपुर ज़िले के चितरी गाँव में स्कूटी योजना से लाभान्वित बालिका अर्पिता पाटीदार,मधु दमामी और चंदा डोडियार पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिली। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  प्रदेश में स्कूटी योजना शुरू करने के लिए  पूर्व सीएम राजे का आभार व्यक्त किया।

साथ ही बालिका अर्पिता ने पूर्व सीएम राजे से आग्रह किया कि वे उक्त योजना में मिली उसकी स्कूटी पर बैठकर सफ़र करें तो पूर्व सीएम राजे ने बालिका का मान रखने के लिए चितरी गाँव में जहाँ वे रुकी हुई थी,वहाँ से अपनी गाड़ी तक का सफ़र उन्होंने स्कूटी पर बैठकर तय किया।

इसके बाद पूर्व सीएम राजे उदयपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में उनका कई जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ।




Previous
Next

Related Posts