Saturday, 29 August 2026

लग्न के मौके पर फायरिंग दो की मौत, दो घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया


लग्न के मौके पर फायरिंग दो की मौत, दो घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

अलवर जिले के मूची गांव में रविवार को किसान राजवीर सिंह राजपूत के बेटे देवेंद्र सिंह का लग्न टीका का कार्यक्रम में हुई फायरिंग में दो लोगों की जान ले ली। एक के बाद एक चली 4 गोलियां 4 लोगों को लगी। मरने वालों में एक 8 साल का बच्चा और एक महिला है। बच्चा दूल्हा का भतीजा है। 

सूचना मिलने पर देर रात 12 बजे अलवर एसपी तेजस्वी गौतम भी मौके पर पहुंची। इस मामले में दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी खेड़ली थाना क्षेत्र के समूची गांव में रविवार को किसान राजवीर सिंह राजपूत के बेटे देवेंद्र सिंह का लग्न टीका का कार्यक्रम था। गांव में सभी रिश्तेदार आए हुए थे। जश्न और खुशी के माहौल में रात करीब 8 बजे लग्न में शामिल परिवार के दो लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

एक के बाद एक हुए फायर में गोली कालवारी खेड़ली निवासी धाकड़ 8 वर्षीय पुत्र उदय सिंह और सालवाड़ी खेड़ली निवासी दिनेश 33 वर्षीय पत्नी हरवीर को जा लगी। इस दौरान इनकी मौके पर ही मौत हो गई। सालबाड़ी निवासी हंसी 30  वर्षीय पत्नी अशीष राजपूत और खोह निवासी प्राची 10 वर्षीय पुत्री सोहन सिंह के गोली लगने से घायल हो गए।परिजन घायलों को खेड़ली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें अलवर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

हर्ष फायरिंग के दौरान आरोपी हवा में फायर करना चाहते थे, लेकिन जल्दबाजी में पिस्तौल ऊपर की तरफ करने से पहले ही सामने की ओर ट्रिगर दब गया। जल्दबाजी में लगातार फायरिंग होने लगी। इस दौरान सामने मौजूद चार लोगों को सीने, हाथ और सिर में गोली जा लगी।


    Previous
    Next

    Related Posts