Saturday, 29 August 2026

बेरोजगारों की मांगों के लिए बहरोड़ के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने सेंट्रल पार्क में दौड़ना किया शुरू


बेरोजगारों की मांगों के लिए बहरोड़ के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने सेंट्रल पार्क में दौड़ना किया शुरू

बहरोड से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने एक बार बेरोजगारों के लिए फिर से जयपुर के सेंट्रल पार्क में दौड़ शुरू कर दी है । उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि बेरोजगारों के प्रति राज्य सरकार सजग नहीं है।

ऐसे में वह सरकार को जगाने के लिए  शाम को 5:00 बजे तक लगातार दौड़ते रहेंगे। उनका कहना है कि बेरोजगारों को स्थानीय उद्योगपति रोजगार प्रदान नहीं कर रहे हैं। जबकि हरियाणा और अन्य प्रदेशों में स्थानीय  लोगों को 7 प्रतिशत नौकरी देने का प्रावधान कर रखा है। सरकार राजस्थान में इसे लागू नहीं करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  से मांग करना चाहता हूं कि वे बजट में इस नए कानून को लेकर युवाओं  को रोजगार देने में का काम करें। उन्होंने कहा कि ईस्ट कैनाल परियोजना के मामले में भी सरकार सजग नहीं है ऐसे में पानी की समस्या का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। इन सब मांगों को लेकर सोमवार को मैं सेंट्रल पार्क में  दौड़ने आया हूं और युवा इसका समर्थन कर रहे हैं।

Previous
Next

Related Posts