Saturday, 29 August 2026

सिटी लीडर्स ने नागपहाड़ पर की ट्रैकिंग, केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है देश भर में अभियान


सिटी लीडर्स ने नागपहाड़ पर की ट्रैकिंग, केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है देश भर में अभियान

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के तत्वावधान में देश भर की सभी 100 स्मार्ट सिटीज में फ्रीडम 2 वॉक, साइकिल एवं रन का आयोजन किया जा रहा है। एक फरवरी से  17 मार्च तक अभियान का आयोजन किया जाएगा। 

इसी कड़ी में शनिवार को जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप, नगरनिगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने नागपहाड़ पर ट्रेकिंग की। 

ट्रेकिंग के दौरान सिटी लीडर्स टीम के अन्य सदस्य अजमेर स्मार्ट सिटी एफए श्रीमती पद्मनी सिंह, सिद्ध भटनागर, राजीव कजोट एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

फ्रीडम 2 वॉक, साइकिल एवं रन अभियान के तहत शहरवासियों को जागरूक करना है। जिससे अपनी दिनचर्या ज्यादा से ज्यादा पैदल चलना और साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करना है। ताकि वे स्वयं तो स्वस्थ्य रहे और अपने परिवार एवं अन्य सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ें। इससे वाहनों का उपयोग कम होगा और इनसे फैलने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है। इस अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर एवं नगर निगम आयुक्त ने अन्य सिटी लीडर्स के साथ शनिवार को फॉयसागर से ट्रेकिंग की शुरूआत करते हुए नागपहाड़ पर ट्रेकिंग करते हुए पुष्कर में अगस्त मुनि की गुफा के निकट उतरे। ट्रेकिंग के दौरान सभी सिटी लीडर्स का रोमांच देखते ही बन रहा था। सभी सिटी लीडर्स ने 11 किमी ट्रेकिंग करते हुए प्रकृति को करीब से निहारा। 


सिंगल यूज प्लास्टिक को  किया एकत्र


ट्रेकिंग के  दौरान उतरते समय वह भर्तृहरि की गुफा के निकट फैले प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित किया गया। ट्रेकिंग मार्ग में जहां सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अन्य कचरा फैला हुआ था उसे एकत्र कर किया गया। सिटी लीडर्स ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ट्रेकिंग, पिकनिक अथवा अन्य समारोह के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। यदि उपयोग किया गया है तो उसे कचरे की तरह फैंक कर नहीं आए और अपने साथ एकत्र कर लेकर आए। ताकि प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचे।




Previous
Next

Related Posts