Saturday, 29 August 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए बूंदी में निकाला कैंडल मार्च


 राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए बूंदी में  निकाला कैंडल मार्च

राजस्थान नर्सेज  एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को मनवाने के लिए राज्य में पिछले 5 दिन से गांधीवादी आंदोलन चल रहा है, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीणा के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत रविवार को बूंदी में 6:30 बजे जनाना अस्पताल पर जिले के  नर्सिंग कर्मी उपस्थित हुए, संभाग अध्यक्ष अनीस अहमद  के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। 

कैंडल मार्च में एकीकृत महामंत्री अरुण शर्मा, अवधेश शर्मा, बूंदी जिला संयोजक नगीना सोनी, ममता शर्मा, जितेंद्र चंदेल, युवराज, अंकित दाधीच, ममता अजमेरा, मुख्तार अहमद, कफील, लैब टेक्नीशियन अध्यक्ष मुस्तकीम, पूर्णानंद चित्तौड़ा, अतुल जैन, सहित कई नर्सिंग कर्मी, एकीकृत से संबद्ध संगठनों में वरुण शर्मा, संजीव भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, संजय खान, नूतन तिवारी, शोभित गहलोत सहित कई कार्मिक संघठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

कैंडल मार्च  जनाना अस्पताल से आरंभ होकर गांधी पार्क कलेक्ट्रेट बून्दी तक गया, वहां पर मोमबत्ती जलाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।




    Previous
    Next

    Related Posts