Saturday, 29 August 2026

खाटू श्याम मंदिर 6 फरवरी से आम भक्तों के लिए खोले जाने का किया निर्णय


खाटू श्याम मंदिर 6 फरवरी से आम भक्तों के लिए खोले जाने का  किया निर्णय

सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर 85 दिन बाद सोमवार 6 फ़रवरी को खुलेगा। खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह ने रविवार को यह आदेश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले बाबा श्याम का वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मंदिर दर्शन बंद किए गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और बाहर निकलने के लिए रास्ते नए बनाए गए हैं।जिला प्रशासन की अनुमति के बाद 6 फरवरी से मंदिर खोलने का निर्णय खाटू श्याम मंदिर कमेटी द्वारा किया गया है।




    Previous
    Next

    Related Posts