


पूर्व जिले की थाना मथानिया पुलिस ने हाईकोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 50-60 बेरोजगार युवकों से शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त कर रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 युवकों के असल शैक्षणिक दस्तावेज व एक कार जप्त की है।
डीसीपी ईस्ट डॉ अमृता दुहन ने बताया कि शुक्रवार को परिवादी दिनेष पुत्र चैनाराम निवासी रिनीया की अपने व अपने अन्य साथियो को हाईकोर्ट जोधपुर में चपरासी व हल्कारा के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रत्येक से रूपये व असल दस्तावेजात लेने व धोखाधडी तथा जालसाजी करने की रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
थानाधिकारी मथानिया राजीव भादू मय टीम द्वारा आसूचना एवं तकनीकी सहायता से धोखाधडी व जालसाजी के अभियुक्त नीरज यादव पुत्र संतोष कुमार निवासी मेहतावास थाना मण्डाणा जिला अलवर से करीब 30 व्यक्तियो के असल शेक्षणिक दस्तावेज व एक हुण्डई आई 20 कार जब्त की गई। घटना में संलिप्त मुलजिम तारांचद पुत्र मंगलाराम निवासी गोपासरिया को दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।