Saturday, 29 August 2026

डेरा सच्चा सौदा के 15 हजार से ज्यादा सेवादारों ने सफाई अभियान चलाकर जयपुर शहर के कई पार्को, सड़कों पर झाडू लगाकर गंदगी साफ की


डेरा सच्चा सौदा के 15 हजार से ज्यादा सेवादारों ने सफाई अभियान चलाकर जयपुर शहर के कई पार्को, सड़कों पर झाडू लगाकर गंदगी साफ की

जयपुर में शनिवार को डेरा सच्चा सौदा के 15 हजार से ज्यादा सेवादारों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जयपुर शहर के कई पार्को, सड़कों पर झाडू लगाकर वहां गंदगी साफ की।

डेरा सच्चा सौदा के मीडिया कॉ-ऑर्डिनेटर गुरजंट धालीवाल ने बताया कि ये सफाई अभियान जयपुर के अलावा राज्य के अन्य सभी जिलों में किया गया। इस पूरे अभियान में शनिवार को प्रदेशभर में 1 लाख से ज्यादा सेवादार लगे। जयपुर शहर में मेयर सौम्या गुर्जर ने विद्याधर नगर में झाडू लगाकर इस अभियान का आगाज किया। उन्होंने विद्याधर नगर में खुद सड़क पर सेवादारों के संग झाडू लगाकर श्रमदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर को साफ,स्वच्छ बनाए रखने की ग्रेटर नगर निगम की तो सर्वोच्च प्राथमिकता है ही लेकिन आमजन की भी उतने ही जिम्मेदारी है कि वह अपने शहर को साफ,स्वच्छ रखे। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर महेन्द्र सोनी ने भी सड़क पर तगारी के जरिए कचरा उठाकर श्रमदान किया।

यहां से जयपुर शहर में 18 अलग-अलग जोनों में टीमें भेजी। इसमें महिला-पुरूष के अलावा बच्चों ने भी श्रमदान कर शहर में सफाई की। धालीवाल ने बताया कि 5 फरवरी को जयपुर में एक साथ सात जगहों पर पावन भंडारा मनाया जाएगा। इसके लिए राजस्थान से लाखों की संख्या में सेवादार आएंगे। इसके लिए दौलतपुरा, विद्याधर नगर स्टेडियम, शिप्रा पथ, मानसरोवर, सांगानेर, दशहरा ग्राउंड राजापार्क सहित कुल सात जगहों पर सत्संग स्थल बनाए है।




    Previous
    Next

    Related Posts