Saturday, 15 March 2025

पीएम मोदी का 12 फरवरी को दौसा का दौरा, डॉ. पूनिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक,मिशन 2023 के लिए दिखानी एकजुटता की ताकत


पीएम मोदी का 12 फरवरी को दौसा का दौरा, डॉ. पूनिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक,मिशन  2023 के लिए दिखानी एकजुटता की ताकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने करौली और धौलपुर जिला कार्यसमिति   की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 12 फरवरी को दौसा में प्रधानमंत्री एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने आ रहे हैं उनका जोरदार स्वागत करने के लिए पूर्वी राजस्थान से अधिक से अधिक लोगों को पहुंचना है, जिसमें करौली की संख्या सबसे अधिक होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2023 पर काम कर रही है जिसके लिए हम सब को अधिक से अधिक संख्या में दोसा पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत करना है।  डॉ.पूनिया ने इस दौरान  सीएम गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी एक बार फिर कार्यकर्ताओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। पूरी तरह गहलोत सरकार फेल है। सरकार बदलने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ पर काम करना है। केंद्र सरकार के आम बजट 2023 को आम लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। सतीश पूनिया ने कहा कि इस बार रक्षा बजट को बढ़ाकर देश की सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान की है। देश का बजट प्रत्येक क्षेत्र में लोगों के विकास के लिए बना है। आम लोगों की सुविधा को पूरी तरह बजट में ध्यान रखा गया है। हम लोगों को अब मिशन 2023 पर लग जाना चाहिए।

इस दौरान करौली धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया ने जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। राज्य सरकार की जनविरोधी योजनाओं को आमजन तक पहुंच कर बताना और केंद्र सरकार कि प्रत्येक सिलेक्शन योजनाओं से आमजन को अवगत कराना है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत के करौली पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष का जिला अध्यक्ष बृज लाल ढिकोलिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों 51 किलो की माला से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपोटरा प्रधान कमली देवी पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, रमेश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष पहलाद सिंगल, भौरू सिंह जादौन, पूर्व मंत्री जितेंद्र गोठवाल सहित भाजपा के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यसमिति का संचालन महामंत्री धीरेंद्र सिंह बैंसला द्वारा किया गया।




    Previous
    Next

    Related Posts