Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी और महासचिव अरविंद जाजड़ा के बीच हुआ समझौता, विजय पूनिया की रही अहम भूमिका


राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी और महासचिव अरविंद जाजड़ा के बीच हुआ समझौता, विजय पूनिया की रही अहम भूमिका


राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी और महासचिव अरविंद जाजड़ा के बीच महारानी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मारपीट की घटना के बाद आपसी रंजिश बढ़ गई थी। रंजिश के चलते दोनों गुटों के साथ नेताओं के समर्थकों के बीच भविष्य में किसी प्रकार की कोई बड़ी वारदात ना हो। इस विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व छात्र संघ नेता रहे विजय पूनिया और पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने दोनों साथ नेताओं के बीच सुलह कराने का काम किया।

विजय पूनिया ने दोनों छात्र नेताओं को समझाया कि जाट समाज के ही 2 छात्र नेता आपस में दुश्मनी करे ठीक नहीं है बड़ी घटना घटित हो सकती है उन्होंने पुराने घटनाक्रम को याद करते हुए दोनों छात्रों को समाज हित में दुश्मनी समाप्त करने की सलाह दी। दोनों नेताओं को जलेबी खिला कर अपनी पुरानी दुश्मनी समाप्त करने का आग्रह किया। इस आग्रह मानकर कर दोनों नेताओं ने अपने पुराने झगड़े को समाप्त करने एलान कर दिया।


    Previous
    Next

    Related Posts