Saturday, 29 August 2026

पेट्रोल टैंकर में छुपा रखी थी 60 लाख की अवैध शराब, 610 कार्टन बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार


पेट्रोल टैंकर में छुपा रखी थी 60 लाख की अवैध शराब, 610 कार्टन बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार


चूरू जिले के राजगढ़ थाना पुलिस ने पेट्रोल के टैंकर से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब के 610 कार्टन बरामद कर बाड़मेर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये है। पंजाब के लुधियाना से शराब तस्करी कर आरोपी गुजरात ले जा रहे थे। इनसे गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बुटोलिया व सीओ इंसार अली के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

राजगढ़ थाने के एसआई देवी सहाय मय जाब्ता द्वारा गश्त के दौरान मिली सूचना पर गुजरात नंबर के भारत पेट्रोलियम लिखें एक टैंकर को रोक तलाशी ली तो उसमें पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड के कुल 610 कार्टून मिले। इस पर टैंकर सवार तस्कर बाबूलाल जाट निवासी थाना धनाऊ जिला बाड़मेर और रेवन्त कुमार जाट निवासी थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर टैंकर समेत शराब जब्त की गई।




    Previous
    Next

    Related Posts