


बारां जिले के थाना अन्ता पुलिस ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी कर बेचने के दो आरोपियों योगेंद्र पांचाल निवासी सरदार कॉलोनी तथा कृष्ण मुरारी वैष्णव निवासी नीलकंठ कॉलोनी थाना अन्ता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो गाड़ियों समेत भारी मात्रा में कॉपर, तेल, स्क्रैप तथा अन्य बिजली के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया कि जिले में चोरी, नकबजनी, लूट आदि घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के सुपरविजन व सीओ तरुण कांत सोमानी के निर्देशन और थानाधिकारी राम लक्ष्मण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुरुवार को विद्युत विभाग के बिजली उपकरण और ट्रांसफर चोरी कर बेचने के दो आरोपियों योगेंद्र पांचाल एवं कृष्ण मुरारी वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रांसफार्मर का ऑयल से भरा हुआ 25 लीटर का ड्रम, 50 पीतल व लोहे के ट्रांसफार्मर बुश, 21 ट्रांसफार्मर के स्क्रेप, विद्युत ट्रांसफार्मर फिल्डो का 2.5 क्विंटल ताबा (कॉपर वायर), इलेक्ट्रोनिक कांटा, 300 मीटर एल्मुनियम कनेक्टर वायर, 21 नग सिंगल पेस, घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक व कार जप्त किया गया।
आरोपी योगेन्द्र पांचाल ने पुछताछ में बताया कि सब डिविजन स्टोर कीपर एसओएस बारां नरोतम सैन निवासी बिजोरा से लेना बताया। मुल्जिमों से घटना मे शामिल अन्य अभियुक्तों व अन्य वारदातो के सम्बंध में पुछताछ की जाकर अग्रिम अनुंसधान जारी है।