


आखिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह पुराना वीडियो जारी क्यों किया। 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोसा के दौरे पर आ रहे हैं ऐसे में उनकी चर्चा कैसे हो उन्होंने यह वीडियो पिछले दिनों हैदराबाद में प्रवासी सम्मेलन के दौरान का अपने फेसबुक अकाउंट को शेयर किया है। राजस्थानियों का एक प्रवासी सम्मेलन हुआ था, उसी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह बात कही थी। जिससे कि उनकी चर्चा प्रदेश में हो सके कि वे भी प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं।
वीडियो में राजे ने कहा कि कभी-कभी लोग मजाक करते हैं। वो मेरे से कहते हैं कि ये वसुंधरा राजे हमेशा भगवान के भरोसे है। मैं तो कहती हूं, हां मैं भगवान भरोसे हूं। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं। फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि मेरे से कोई पूछे कि ये क्यों करते हो, दूसरी सरकारें तो करती नहीं है। आप तो आराम से चलो। मैं लोगों से कहती हूं, देखो किसी भी सरकार को काम करवाने के लिए 5-10 साल तो दो। 5 साल इतना शॉर्ट टर्म होता है कि दौड़-दौड़ कर भी काम करो तो उसे कंपलीट नहीं कर सकते। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं। फिर कांग्रेस आ जाती है। उसका मजा उठाती है। जो-जो काम हमने किए हैं, उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि अब तक जो भी काम हुआ है, वह सिर्फ भगवान के भरोसे से हुआ है। भगवान ने छप्पर खोलकर दिया है। आज राजस्थान के लोगों का जो प्यार है, वो ही हमारी पूंजी है। इस पूंजी के लिए चाहे हमें कितनी भी मेहनत करनी पड़े। चाहे खून क्यों न देना पड़े।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि यही प्यार है भाइयों, जिसके ऊपर हम दौड़ते हैं। इस प्यार के लिए हम लोग मरते हैं। ये सब को नहीं मिलता है। जब गांव में जाती हूं, बड़े बुजुर्ग सिर पर हाथ रख देते हैं। गाल पर हाथ फेरकर प्यार करते हैं। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। इसलिए जरूरी है कि हम मेहनत करते रहें।