Saturday, 29 August 2026

बेटी को जहर खिलाकर मारा, पिता ने पुलिस में कराया मामला दर्ज


बेटी को जहर खिलाकर मारा, पिता ने पुलिस में कराया मामला दर्ज

गांधी नगर थाना इलाके में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने इस संबंध में बेटी को टार्चर करके विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। 

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बजरंग विहार गोपालपुरा शिप्रापथ निवासी हीराशंकर शर्मा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 31 जनवरी को उनकी बेटी श्वेता शर्मा के ससुर रजनीश शर्मा ने फोन पर बताया कि श्वेता ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। 99 प्रतिशत स्थिति खराब है।

इस पर उन्होंने एसएमएस अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो उनका कहना था कि वह मानसरोवर टैगोर अस्पताल लेकर गए है। वहां उनके परिचित डॉक्टर है। इसके बाद उन्हें श्वेता की मौत की खबर मिली।

पिता हीराशंकर ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को विषाक्त देकर मारा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से विवाहिता का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी 8 नवंबर 2019 को हुई थी। सवा साल पहले दीवाली पर श्वेता से मिलने गए थे। वहां पर दामाद पंकज शर्मा ने उन्हें भला बुरा कहते हुए टांग तोड़ने की धमकी दी। पिता का कहना है कि तब से लेकर अब तक बेटी के ससुराल वालों से संबंध नहीं है। दामाद पंकज शर्मा बेटी श्वेता को भी घर नहीं आने देते थे। ना ही किसी परिवार के सदस्य से बात करने दी जाती थी। पिता का आरोपी है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि उसे विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया है।




    Previous
    Next

    Related Posts