Saturday, 29 August 2026

3 बदमाशों ने निंबाहेड़ा में भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर की हत्या, और पूर्व मंत्रीश्री चंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने शव लेने से किया इनकार, प्रदर्शन शुरू


3 बदमाशों ने निंबाहेड़ा  में भाजपा नेता के बेटे की  गोली मारकर की हत्या, और पूर्व मंत्रीश्री चंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा के नेताओं ने शव लेने से किया इनकार, प्रदर्शन शुरू

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में गुरुवार को शाम के करीब 5 बजे रास्ते में निंबाहेड़ा जेल के सामने एक बदमाश ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक रुकी बदमाश ने अपनी जेब से बंदूक निकाली। बंदूक देखते ही विकास और देवेंद्र भागकर एक कोने में छिप गए। बंटी बदमाश के सामने अकेला पड़ गया। तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने बंटी को पकड़कर एक कार के सामने गिरा दिया और फायरिंग शुरू कर दी। के पर ही उसने दम तोड़ दिया। 

तीनों बदमाशों ने बंटी पर 10 से 12 राउंड गोली चलाई। करीब 8 गोली बंटी को लगी। वीडियो में फायरिंग कर 3 बदमाश भागते दिख रहे है। फायरिंग के 5 मिनट बाद तक बंटी सड़क पर ही तड़पता रहा। इसके बाद बंटी के दोनों दोस्त वापस आए और साइबर पुलिस की मदद से उसे हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो चुकी थी। भाजपा के बूथ अध्यक्ष रह चुके बापूलाल आंजना के 28 साल के इकलौते बेटे बंटी उर्फ विकास आंजना का दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। 

छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र के केसुंदा के रहने वाले बंटी के दोस्त ललित प्रजापत की 6 महीने की बेटी की मौत हो गई थी। बंटी शोक जताने अपने दोस्त विकास और देवेंद्र के साथ ललित के घर गया था। ललित से मिलने के बाद वो तीनों एक ही बाइक पर लौट रहे थे।

शाम के करीब 5 बजे रास्ते में निंबाहेड़ा जेल के सामने एक बदमाश ने बाइक को रुकवाया। जैसे ही बाइक रुकी बदमाश ने अपनी जेब से बंदूक निकाली। बंदूक देखते ही विकास और देवेंद्र भागकर एक कोने में छिप गए। बंटी बदमाश के सामने अकेला पड़ गया। तभी पीछे से दो बदमाश बाइक पर आए। उन्होंने बंटी को पकड़कर एक कार के सामने गिरा दिया और फायरिंग शुरू कर दी।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इकलौत बेटे की मौत की खबर लगते ही भाजपा नेता बापूलाल आंजना  अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी थे। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। फिलहाल जिला चिकित्सालय निम्बाहेड़ा के बाहर 100 से 150 समर्थक और परिवार को लोग बैठे हैं। बंटी इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। शादीशुदा बंटी खुद खेती करता था। 





Previous
Next

Related Posts