Saturday, 29 August 2026

पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी जाए: कटारिया


पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी जाए: कटारिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पेपर लीक बहुत गंभीर मामला है। पहले रीट परीक्षा का पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल से बाहर कैसे आ गया ? प्राइवेट लोगों को किसने लगाया ? डबल लॉक की चाबी से पेपर निकल जाए तो राजस्थान का बच्चा किसको दोष देगा ?

प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि सीनियर टीचर भर्ती का पेपर लीक हुआ। यह पेपरलीक लीक नहीं हुआ, यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। यह तो बच्चों ने ही सूचना दे दी और उदयपुर एसपी ने कार्रवाई कर दी। रात आठ बजे नकल करने के लिए गाड़ी में बैठाया और दो बजे पेपर दिया। एसपी ने पीछा करके सभी साधनों सहित पकड़ लिया।

प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर एसपी को सूचना नहीं मिलती तो कितनी गाड़ियों में पेपर सॉल्व करवाए जा रहे थे? अब पेपर लीक हो गया और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति से कुछ होने वाला नहीं है। आखिर पेपर निकला होगा तो एक जगह से निकला होगा। जब तक चोर की मां को नहीं मारोगे, तब तक पेपरलीक से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर जारोलिया, शिक्षा संकुल में कार्यभार संभाल रहे संयोजक प्रदीप पाराशर, सुभाष यादव, ध्यान गोठवाल और  निजी विद्यालय के मालिक श्री राम कल्याण मीणा को पेपर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

 प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा किएसीबी ने जिस तरह के  बड़े पैमाने पर मामले  दर्ज किए उससे देश में राजस्थान का मान बढ़ा है, लेकिन सरकार ने मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देकर सब बेड़ा गर्क कर दिया। आईएएस, आईपीएस और बड़े अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में साल 2017 से अभियोजन स्वीकृति के मामले  लंबित पड़े हैं। उन्होंने आईएएस अधिकारी नीरज के पवन और निर्मला मीणा, आईपीएस मनीष, आरपीएस आस मोहम्मद, आरएएस  विजयसिंह नाहटा, ओम प्रकाश  सहित के अधिकारी हैं जिनके अभियोजन स्वीकृति सरकार नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकार उन पर सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर पा रही है। प्रतिपक्ष के नेता  गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर पद खाली पड़े हैं इससे पढ़ाई का काम पूरी तरह से   बाधित हो रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूल तो खोल दिए गए लेकिन उनमें एक भी नियमित शिक्षक की भर्ती नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में भाई भतीजावाद अपनाते हुए स्कूलों में बिना अंग्रेजी जानने वाले शिक्षकों को लगा दिया गया है पूर्व राम यही कारण है कि नागौर के कलेक्टर ने पिछले दिनों एक इंग्लिश स्कूल के हेड मास्टर को अंग्रेजी नहीं जाने पर निलंबित किया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में गार्गी पुरस्कार नहीं दिया गया है । इसके अलावा लैपटॉप भी नहीं बांटे गए हैं।

 प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि वाणिज्यिक बैंकों के अभी तक माफ नहीं हुए इसके कारण प्रदेश में 22215 किसानों को कुर्की के नोटिस जारी हुए हैं यही नहीं 18700 किसानों की  कुर्की की गई है उन्होंने कहा कि अलवर में 4010, जयपुर हनुमानगढ़ भरतपुर चूरू सभी जगह भारी तादात में किसानों के कर्ज नहीं चुकाने पर उनकी जमीन की कुर्की की गई है।





Previous
Next

Related Posts