Saturday, 29 August 2026

कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंडावर कोर्ट में किया पेश, भौंडसी जेल से लाई थी पुलिस


कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंडावर कोर्ट में किया पेश, भौंडसी जेल से लाई थी पुलिस

हरियाणा की भौंडसी जेल से अलवर की मुंडावर कोर्ट  में गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर उर्फ विक्रम को लाकर मुंडावर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई।  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पपला को मुंडावर कोर्ट में पेश किया गयाऑपरेशन के बाद उसे वापस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां से रवाना किया गया।

ग्रीन कलर की कैप और जैकेट पहने गैंगस्टर पपला को सिर्फ 10 मिनट के लिए कोर्ट रूम में पेश किया गया और वापस भेज दिया गया। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के साथ पपला गुर्जर को बोर्ड से जेल से मुंडावर लाया गया।

गुरुवार को हुई पेशी में पपला उर्फ विक्रम अपने पैरों पर चलता नजर आया। इससे पहले कई बार पपला गुर्जर की बहरोड़ में पेशी हो चुकी है। वह अक्सर बैसाखियों या व्हील चेयर पर पेशी में आया था। भौंडसी जेल से पपला को 25 कमांडो व पुलिसकर्मी की टीम लेकर राजस्थान के लिए रवाना हुई थी। राजस्थान की सीमा में आते ही करीब 60 पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे में और जुड़ गए। 

अलवर में क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉन्स टीम) व चार थानों की पुलिस सुरक्षा में लगी। तीन सर्कल ऑफिसर और तीन थानों की पुलिस व एसएचओ सुरक्षा में लगे। कुल करीब 80 पुलिसकर्मी तैनात पपला की पेशी के दौरान तैनात रहे। वही पपला गुर्जर है, जिसे उसके साथियों ने 7 सितंबर 2019 की सुबह बहरोड़ पुलिस पर एके-47 से फायरिंग करते हुए लॉकअप से छुड़ा लिया था।




    Previous
    Next

    Related Posts