


जयपुर में जे के लॉन हॉस्पिटल के सुप्रीडेंट और शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता बुधवार को देर रात ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उन्हें रात में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनके ब्रेन की देर रात सर्जरी की गई।
एसएमएस के सुप्रीडेंट और सीनियर न्यूरोसर्जर डॉक्टर अचल शर्मा की निगरानी में एसएमएस के डॉक्टरों की एक टीम डॉ. गुप्ता का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के बाद डॉ. गुप्ता की हालत स्थिर बनी हुई है।
न्यूरो और हर्ट से संबंधि डॉक्टरों के मुताबिक सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट के मामले ज्यादा आते है। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में ब्लड वॉल्यूम ज्यादा बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे ब्रेन स्ट्रॉक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
इसके अलावा ज्यादा ठंड से इंसान की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इसके साथ ही ब्लड में प्लेटलेट्स की रिएक्टिविटी बढ़ जाती है। इसके कारण खून में थक्के बहुत तेजी से जमने लगते हैं। जिनके ब्लोकेज की दिक्कत है, उनके हार्ट की आर्टरी या वैस्कुलर ब्लॉक हो जाती है।