Saturday, 29 August 2026

पेपर लीक आडट प्रकरणो में हाईकोर्ट ने अभियुक्तो के जमानत मुचलके निरस्त कराने के लिए पेश याचिका स्वीकार कर अभियुक्तों को जारी किए नोटिस


पेपर लीक आडट प्रकरणो में हाईकोर्ट ने अभियुक्तो के जमानत मुचलके निरस्त कराने के लिए पेश याचिका स्वीकार कर अभियुक्तों को जारी किए नोटिस

उदयपुर एसपी विकास कुमार शर्मा ने बताया कि 24 दिसम्बर, 2022 को आरपीएससी. द्वारा आयोजित सैकण्ड ग्रेड परीक्षा के सामान्य ज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र को परीक्षा से पूर्व लीक करने वाले के खिलाफ थाना सुखेर और थाना बेकरिया पर दर्ज हुआ था।

अनुसंधान के बाद दोनो प्रकरणो मे अभियुक्तों को न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था।  अपर सेशन न्यायालय क्रं. सं. 01 उदयपुर द्वारा अभियुक्तों की जमानत स्वीकार की गई। यह बहुत ही संवेदनशील मामला होने व इस चेन से जुडे बिचौलियो व मुख्‍य आरोपीयो  और जिसने पेपर आउट करवाया उन तक पहुंचना आवश्‍यक होने व नकल गिरोह, सिस्‍टम को तोडने  और कडी से कडी से जोडने के लिये  अभियुक्तों के जमानत मुचलके निरस्त कराने के लिए बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक, ग्रामीण मुकेश सांखला ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चन्द्रशील ठाकुर उदयपुर द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर पहुंच दोनो प्र्रकरणों मे अपर सेशन न्यायालय क्रं. सं. 01 उदयपुर द्वारा अभियुक्तगण की स्वीकार की गई जमानत को निरस्त कराने के लिए राजकीय अधिवक्ता के मार्फत रिर्पोट पेश की।

जिस पर हाईकोर्ट द्वारा दोनो प्रकरणो मे गिरफतार अभियुक्तगणों को नोटिस को जारी कर दो सप्ताह मे जबाब पेश करने के आदेश जारी कि है।


Previous
Next

Related Posts