


गैंगस्टर रोहित गोदारा और रितिक बॉक्सर तथा सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 1-1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी रितिक बॉक्सर द्वारा आमजन में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आपराधिक घटनाएं कर व्यापारियों से फिरौती की मांग की जा रही थी। हाल ही में आयोजित सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक मामले में दो मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा और उसके साथी रितिक बॉक्सर तथा पेपर लीक मामले में फरार आरोपी भूपेंद्र सारण में सुरेश ढाका की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पेपर लीक प्रकरण में पूर्व में एडीजी क्राइम द्वारा दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपयों का इनाम घोषित किया गया था।