Saturday, 29 August 2026

बजट सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय है : वसुन्धरा राजे


  बजट सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय है :  वसुन्धरा राजे

पूर्व सीएम श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय है,जो समावेशी विकास की दिशा में देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा है कि बजट में जहां एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तब्दील करने के लिए पूँजीगत व्यय में 33 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे जीडीपी के 3.3 प्रतिशत के स्तर तक ले जाया गया है,वहीं दूसरी ओर कल्याणकारी ख़र्चों में भी वृद्धि की गई है।यह बजट हिन्दुस्तान को ग्रीन ग्रोथ की दिशा में तेज़ी से आगे ले जायेगा।जो पूरी तरह से किसान,महिला,नौकरी-पेशा,व्यापारी और युवाओं सहित सभी वर्गों की ख़ुशहाली को समर्पित है।

पूर्व सीएम राजे ने कहा है कि 7 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ़्री करके मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है।अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की आपूर्ति एक वर्ष के लिए बढ़ाने,कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाने व यूरिया की सब्सिडी को दोगुनी से अधिक करने,युवाओं के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय व नए नर्सिंग कॉलेज खोलने तथा जनजातीय समूहों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जो प्रयास इस बजट में किए गये हैं वह प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा है कि साथ ही 50 एयरपोर्ट्स,हेलिपोर्ट्स, वॉटर एयरोड्रॉम्स और एडवांस्ड लैंडिंग जोन्स का कायाकल्प करने,महिला सम्मान बचत पत्र के माध्यम से महिलाओं को 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से बचत पत्र खरीदने की सुविधा देने,वरिष्ठ नागरिकों के बचत खाते की सीमा दोगुनी करने और पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के माध्यम से 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देने जैसी घोषणाएँ देशवासियों के लिए सौग़ात है।




Previous
Next

Related Posts