


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट मध्यम और वंचित वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने वाला है।
उन्होंने कहा कहा किइस बजट में न सिर्फ देश के सर्वांगीण विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का प्रावधान रखा गया है। बल्कि हरित विकास और नौजवान कल्याण के लिए भी योजनाएं बनाई गई है। इससे भविष्य में भारत विकसित देशों की श्रेणी में आएगा।