Saturday, 29 August 2026

आकड़ों में उलझने वाला बजट: हनुमान बेनीवाल


आकड़ों में उलझने वाला बजट:  हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट सिर्फ आंकड़ों में उलझा आने वाला है। आम जनता के लिए इस बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है। इनकम टैक्स में छूट सिर्फ सात लाख तक बढ़ाई गई है। जिसे 10 लाख तक बढ़ाना था। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। लेकिन केंद्र ने ऐसा नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि बजट में राजस्थान के साथ बजट में सौतेला व्यवहार किया गया है। एक और चुनावी राज्यों को केंद्र ने विशेष पैकेज दिया है। जबकि राजस्थान के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। जिसे जनता नहीं भूलेगी। इस बजट को मैं 10 में से सिर्फ दो नंबर देता हूं।




    Previous
    Next

    Related Posts