


जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश बजट को सभी देशवासियों के सपनों को साकार करने वाला बताया।
सांसद बोहरा ने कहा कि यह अमृत काल का पहला बजट है और यह बजट समृद्ध एवं समावेशी भारत की सोच है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की आधारशिला है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है चाहे वह महिला हो, युवा हो,किसान हो, व्यापारी हो, ओबीसी समुदाय के लोगों हो, दलित हो आदिवासी हो सभी के लिए इस बजट में कुछ ना कुछ है।
सांसद बोहरा ने कहा कि मध्यमवर्ग की काफी लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें टैक्स में छूट मिले तो इस बजट के अंदर 7 लाख रूपये तक की आय में इनकम टैक्स में छूट प्रदान कर मध्यम वर्ग को एक तोहफा दिया गया है। इस बजट के माध्यम से भारत रेलवे, रक्षा ,सड़क निर्माण, उद्योग, टेक्नोलॉजी, कृषि एवं हर क्षेत्र में विकास के नए आयामों को छुएगा और इस बजट की सप्त ऋषि अवधारणा के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक का उन्नत विकास होगा।