Saturday, 29 August 2026

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच, भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का धरना 9 दिन भी रहा जारी, पुलिस कर सकती है गिरफ्तार !


पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच, भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का धरना 9 दिन भी रहा जारी, पुलिस कर सकती है गिरफ्तार !

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आगरा रोड पर टनल के पास समर्थकों और बेरोजगार युवाओं के साथ भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का धरना 9 दिन भी जारी रहा । डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के धरने को पार्टी नेताओं का समर्थन मिलने लगा है तो दूसरी तरफ पुलिस कार्रवाई का डर भी अब समर्थकों को सता रहा है। पुलिस की संभावित कार्रवाई को देखते हुए आसपास के इलाकों से उनके समर्थक बड़ी संख्या में भी आज सुबह धरने में पहुंचे हैं। धरना स्थल के आसपास पुलिस का पहरा और सख्त हो गया है।

चर्चा है कि पुलिस को ऊपरी आदेशों का इंतजार है उसके बाद सांसद लाल मीणा को धरना समाप्त करने का अल्टीमेटम दिया जाएगा। हालांकि भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गई की मांग मंजूर नहीं होने तक धरना स्थल छोड़ने को तैयार नहीं है।

वहीं सांसद केवल डॉ किरोड़ी लाल मीणा के चल रहे धरने के दौरान देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस अधिकारियों ने सांसदडॉ किरोड़ी लाल मीणा से धरना समाप्त करने की अपील की थी। वहीं भारी पुलिस बल को देखते हुए सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों और बेरोजगार युवाओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। 

सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों का कहना है कि पुलिस जबरन हमारा धरना समाप्त कराना चाहती है हमारे धरने से सरकार बौखला गई है और पुलिस के जरिए धरना समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इधर समर्थकों के विरोध के बाद फिलहाल धरना स्थल के टैंट के बाहर अभी भी पुलिस तैनात है।


Previous
Next

Related Posts