Saturday, 29 August 2026

टीम कश्यप ने जीता परशुराम क्रिकेट लीग का फाइनल, दत्तात्रेय टीम रहीं उपविजेता


टीम कश्यप ने जीता परशुराम क्रिकेट लीग का फाइनल, दत्तात्रेय टीम रहीं उपविजेता

राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ (जयपुर महानगर) की ओर से जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड में चल रही परशुराम क्रिकेट लीग का समापन मंगलवार को शाम भव्य आयोजन के साथ हुआ। टूर्नामेंट मे टीम कश्यप विजेता और दत्तात्रेय टीम उप विजेता रही। विजेता टीम के कप्तान अनिकेत शर्मा और उपविजेता टीम के टिंकू शर्मा को ट्राफी और नकद पुरस्कार दिया गया।

जयपुर महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के दौरान प्रदेशभर से 42 टीमों ने शिरकत की। पीसीएल संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि समापन समारोह मे डीआईजी जगदीश शर्मा, आरएएस पंकज ओझा,डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष विवेक शर्मा, विजय हरितवाल समेत अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी और उनका उत्साहवर्धन किया। 

पीसीएल मे दीक्षांत शर्मा , अंबरिश तिवाड़ी, हरिकिशन, राजेश, कपिल, गोपाल, निरंजन, सुनील, कमल, हेमंत, देवेंद्र, संजय, रविंद्र, गोविंद जोहरी, हेमलता शर्मा, एडवोकेट अर्चना झा, कल्पना , कविता समेत अन्य टीम के सदस्य उपस्थित थे।




Previous
Next

Related Posts