Saturday, 29 August 2026

डकैत केशव गुर्जर के दो साथी बंटी पंडित और नरेश गुर्जर को किया गिरफ्तार


डकैत केशव गुर्जर के दो साथी  बंटी पंडित और नरेश गुर्जर को किया गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस ने डकैत केशव गुर्जर के बाद उसके दो साथी बंटी पंडित और नरेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। डकैत केशव के भाई नरेश और दोस्त बंटी से पुलिस ने एक पचफेरा राइफल और एक अठफेरा राइफल के साथ 10 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। यह दोनों 5-5 हजार के इनामी बदमाश हैं।

एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में डकैत केशव गुर्जर को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। करीब 13 घंटे बाद पुलिस की डकैत के गिरोह से सोहन बाबा मंदिर के पास मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान केशव गुर्जर के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान बंटी पंडित और नरेश गुर्जर फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में बीहड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों बदमाशों को मंगलवार को बाड़ी सदर इलाका के मुंड पुरा का माला के पास से गिरफ्तार किया है।








    Previous
    Next

    Related Posts