


जी क्लब पर फायरिंग करने वाले बदमाश जयप्रकाश, संदीप और ऋषभ को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पुलिस की टीम तीनों को जयपुर लेकर पहुंची। इस दौरान खो नागोरियां थाना इलाके के पास इन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और तीनों बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में तीनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में पकड़कर इलाज के लिए एस एम एस अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया है।
तीनों घायल बदमाशों को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से एसएमएस अस्पताल में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया- जी क्लब पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को यूपी से जयपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से बचने के लिए हथियार छीनकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव में इन बदमाशों पर फायर किया। तीनों बदमाशों को जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम जयपुर लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में खोह नागोरियान इलाके में इन बदमाशों ने पुलिस जीप में बैठे पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्रॉस फायरिंग कर दी। इसमें जयप्रकाश,संदीप और ऋषभ को गोली लगी। बदमाशों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला कि प्रदीप और ऋषभ नाबालिग हैं। इनकी उम्र 16 साल है। जयप्रकाश 20 साल का है। इन दोनों ही बदमाशों ने जयपुर शहर के जी क्लब पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। अब इन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद अब गैगस्टर लॉरेंस विश्नोई को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी। आरोपियों में बीकानेर निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा और आगरा निवासी ऋषभ उर्फ यशचंद रजवार को आगरा के बाह स्थित जैतपुर से पकड़ा। इन्होंने पूछताछ में बताया कि इनके हथियार नहटोली में छिपे उनके साथी भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा के पास हैं। पुलिस भूपेंद्र को पकड़ने गई तो उसने फायरिंग की, लेकिन काउंटर फायरिंग के बाद भूपेंद्र पकड़ा गया। इसके बाद भूपेंद्र को आगरा पुलिस जबकि बाकी तीनों आरोपियों को जयपुर पुलिस ले आई। भूपेंद्र से 3 पिस्टल, 6 मैगजीन, 7 कारतूस मिले। तीनों ही बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। बदमाश प्रदीप के पैर में फैक्चर भी है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया है। प्रदीप के अन्य दो साथियों को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया है। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अनुराग धाकड़ ने बताया- प्रदीप की हालत सीरियस है। इस पर काम किया जा रहा है। बाकी दोनों ही लड़कों की बुलेट निकाल ली गई है। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया- जी क्लब पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को यूपी से जयपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस से बचने के लिए हथियार छीनकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बचाव में इन बदमाशों पर फायर किया।