


जोधपुर से आबू रोड़ जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण जालोर जिले के पादरली गांव के एक खेत में सोमवार को शाम 4:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
जोधपुर से सेना का हेलिकॉप्टर आबूरोड़ के लिए जा रहा था। जिले के पादरली गांव के कुइया सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत के खेत में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। खेत मे गेहूं की बुवाई की हुई है। पायलट ने हेलिकॉप्टर की सुरक्षित रूप से लैंडिंग खेत कराई। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित 3 लोग बैठे थे। लैंडिंग के बाद तकनीकी अधिकारियों को सूचित किया। खेत में हेलिकॉप्टर उतरने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई, लेकिन पायलट के कहने पर सभी लोग वहां से चले गए। तकनीकी खराबी के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।इसके बाद टेक्नीशियन है तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया और उसके बाद हेलीकॉप्टर रवाना हो पाया।