


15 वी विधानसभा केअष्टम सत्र 30 जनवरी सोमवार को प्रदेश में हुई ओलावृष्टि को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने विधानसभा में सरकार की ओर से बयान रखा और कहा कि अतिवृष्टि से उदयपुर, चित्तौड़, गंगानगर, हनुमानगढ़ अजमेर, जयपुर प्रतापगढ़ सहित विभिन्न जिलों में खराब हुआ है । इसके लिए सरकार ने विशेष गिरदावरी कराने क्या निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि ओलावृष्टि से उदयपुर, बेगू पाली जैतारण में व्यापक फसल को नुकसान पहुंचा है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के जवाब के बाद हस्तक्षेप किया और कहा कि सरकार द्वारा कराई जारी गिरदावरी में जनप्रतिनिधियों को महत्व दिया जाए। उन्होंने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुए खराबी के मामले में विधानसभा समाप्त होने से पहले सरकार की ओर से स्थिति सदन में वापस स्पर्श की जानी चाहिए। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के बयान के बाद सदन में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के पास आपदा राहत के तहत पर्याप्त राशि उपलब्ध है ऐसे में अतिवृष्टि से पशुओं के नुकसान और घर टूटे हैं वह तो उसका तत्काल मुआवजा उपलब्ध करा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर में पहली बार ओलावृष्टि से इतना अधिक नुकसान देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मावली और वल्लभनगर क्षेत्र में जेसीबी से ओले हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ओलावृष्टि की विस्तार से रिपोर्ट एक बार फिर से सदन में रखकर राहत की घोषणा करनी चाहिए।
भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि एसडीआरएफ के तहत राज्य सरकार के पास 19000 करोड़ रूपया मौजूद है इससे पीड़ित किसानों की तत्काल मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष गिरदावरी हो रही है लेकिन जनप्रतिनिधियों को कोई जानकारी नहीं है। ऑनलाइन गिरदावरी की जा रही है इसमें गड़बड़ी होने के चांस है। किसानों का करावा नहीं दिखाया जा रहा है इससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाएगा ।
भाजपा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में अफीम की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल ने कहा कि ऑनलाइन गिरदावरी में जनप्रतिनिधियों का सहयोग नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में जीरा और गोल ईसरगोल की फसलें चौपट हो गई है। माकपा के विधायक गिरधारी लाल ने बीकानेर संभाग में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए से गिरदावरी कराई जानी चाहिए।
इससे पहले विधानसभा मेंसोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस शुरुआत कांग्रेस के जगदीश शर्मा ने की। उन्होंने राज्यपाल अभिभाषण का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना के कारण आज गरीब को दो वक्त की रोटी मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान बेहतर व्यवस्था के कारण आज राजस्थान की स्थिति अच्छी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी स्कूलों के खुलने से गांव के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने का अवसर मिल रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना गरीबों को सही तरीके से 10 लाख तक का फ्री इलाज मिल पा रहा है।
मजबूरी का नाम है राजस्थान का गांधी : ज्ञानचंद पारख
भाजपा के विधायक ज्ञानचंद पारख ने बहस के दौरान सरकार को जमकर घेरा। ज्ञानचंद पारख ने कहा कि राजस्थान का मुख्यमंत्री आज मजबूर है। अब तो कहावत बन गई कि मजूबरी का नाम राजस्थान का गांधी है।
उन्होंने कहा किराजस्थान के मुख्यमंत्री को हमने इतना मजबूर कभी नहीं देखा। एक तो कोरोना और एक आपकी पार्टी का कोरोना, आपकी सांसें निकाल रहा है। ऐसे में प्रदेश को संभालना मुश्किल हो गया। हमने देश-प्रदेश की मजबूत कांग्रेस देखी है। कांग्रेस जो पाकिस्तान के दो टुकड़े करवाने का दंभ भरती है। वह आज देश के टुकड़े करने वाली टुकड़े-टुकड़े गैंग की गिरफ्त में है। राहुल गांधी की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा टुकड़े -टुकड़े गैंग के लोग थे। कांग्रेस के हरीश मीणा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना और अंग्रेजी स्कूलों के खोले जाने के निर्णय की सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने मांग की कि इंदिरा रसोई योजना तो पंचायत मुख्यालय तक खोला जाए। कांग्रेस की हरीश मीणा ने विकास कार्य में भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि बजट की गई घोषणा उनके विधानसभा क्षेत्र की आज की पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी को हटाया गया था लेकिन फिर से उनके क्षेत्र में लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार में अफसरशाही चल रही है इससे जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नारायण बेनीवाल ने सरकार से मांग की कि वाणिज्यिक बैंकों का कर्जा माफ करने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री को कोई निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाए जाने की पुरजोर उठाई और सरकार से कहा कि इस मामले में केंद्र पर दबाव बनाया जाना चाहिए। निर्दलीय विधायक सुरेश दास ने अपने विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की और कहा कि उन्हें पर्याप्त विकास का अवसर मिला है।
भाजपा विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि तबादला तबादला उद्योग के कारण प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार फैला हुआ है है। मुख्यमंत्री एक बार शिक्षकों के सम्मेलन में थे और वहां पूछा कि क्या ट्रांसफर के लिए पैसा देना पड़ता है, तो सभी शिक्षकों ने चिल्लाकर कहा कि देना पड़ता है। क्या मजबूरी है मुख्यमंत्री की,जब मुख्यमंत्री के सामने शिक्षक कह रहे हैं कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा देना पड़ता है।
राज्यपाल अभिभाषण के दौरान भाजपा के विधायक वासुदेव देवनानी ने सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की खेमेबंदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम की लड़ाई में जनता पिस रही है और अधिकारी मंत्रियों की नहीं मान रहे हैं, मंत्री विधायकों की नहीं मान रहे। स्तरहीन बयानबाजी हो रही है। इससे प्रदेश की छवि बिगड़ रही है। भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि सीएम गहलोत खुद लाचारी का अनुभव कर रहे हैं। भाजपा के सुमित गोदारा ने सरकार को जमकर घेरा और कहा कि उनके क्षेत्र में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन भ्रष्ट लगा दिया गया है। उन्होंने उस अधिकारी को हटाने की मांग की और कहा कि कि उनके क्षेत्र नापासर में गरीबों के मकान तोड़ दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पटवारियों को सरकार के निर्देश हैं कि की अतिवृष्टि से अधिक खराबा नहीं दिखाया जाए। इसके चलते किसानों का हो रहे नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाएगा।
इससे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सरकार को पानी की किल्लत के मुद्दे पर जमकर घेरा। जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी के जवाब से असंतुष्ट निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि मेरे इलाके में 16 साल पहले चंबल-नादौती पेयजल प्रोजेक्ट लटका हुआ पड़ा है। मेरा पूरा इलाका बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। जिस एसपीएमएल कंपनी को काम दिया उसे 2008 तक पहले फेज का और 2016 तक दूसरे फेज का काम पूरा करना था। अब भी काम पूरा नहीं हुआ और कंपनी को पेमेंट कर दिया। पांचना बांध से पानी नहीं दिया जा रहा।
निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने टोका, लेकिन वे लगातार बोलते रहे। बाद में जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने कहा कि कंपनी के खिलाफ नियमों में रहकर ही एक्शन लिया जाता है, आगे भी एक्शन होगा। काम में देरी करने पर कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया है। चंबल, सवाईमाधोपुर, नादौती पेयजल प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट के 29 गांव बचे हैं।
हत्या और धोखाधड़ी के आरोपियों को वक्फ कमेटी में सदस्यऔर पदाधिकारी बनाए जाने पर विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी के सवाल पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साले मोहम्मद ने सदन में ब तीखी नोकझोंक हुई। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि वक्फ कमेटी के पदाधिकारी मनोनीत करने पर क्रिमिनल केस से जुड़ा शपथ पत्र लिया जाता है। अब तक किसी सदस्य के खिलाफ शिकायत नहीं मिली है। इस पर भाजपा के विधायक प्रताप सिंघवी ने नाराजगी जताई।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हस्तक्षेप करते हुए सवाल उठाते हुए कहा कि वक्फ कमेटी में पांच-पांच सदस्य ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या और धोखाधड़ी जैसे मामले चल रहे हैं। इसके बावजूद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साले मोहम्मद कह रहे हैं कि शपथ पत्र लिए गए हैं। फिर किस बात के शपथ पत्र लिए हैं?
विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी बीच में हस्तक्षेप करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साले मोहम्मद को निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की जांच करवाई जानी चाहिए। भाजपाविधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने कहा कि अपराधियों को सदस्य बनाया है, इस पर कार्रवाई हो। भाजपा विधायक प्रताप सिंह विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने ने बोलने की मंजूरी नहीं दी, फिर भी सिंघवी बोलते रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने सिंघवी को जमकर डांट लगाई। भाजपा के विधायक अनिता भदेल ने अजमेर जिले में राजस्थान पथ परिवहन निगम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन और अन्य परिणाम नहीं देने के प्रश्न के मामले में परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि फंड उपलब्ध हो जाएगा तो भुगतान सभी कर दिया जाए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने परिवहन राज्यमंत्री को निर्देश दिए कि वे इस मामले में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति नरम पड़ते हैं और उनका भुगतान कराया जाए।
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान 295 प्रस्ताव के तहत भाजपा के वासुदेव देवनानी ने अजमेर के कोटडा और हरीभाऊ उपाध्याय नगर के बीच तेलंगाना सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के लिए बनाए जाने वाले छात्र पास का विरोध किया और उसकी जमीन नहीं देने की मांग उठाई। भाजपा के फूलचंद मीणा ने उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 130 गांव अधिग्रहण करने के मामले का विरोध किया और कहा कि ने पंचायत में ही रखा जाना चाहिए। बीटीपी के राजकुमार रोत ने उदयपुर में मनरेगा के तहत सामग्री और मैं इस कार्यक्रम के भुगतान नहीं होने का मामला उठाया और उन्हें सरकार से इनका भुगतान 3 माह में कराए जाने की मांग की। भाजपा के अविनाश ने उनके विधानसभा क्षेत्र जैतारण अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साले मोहम्मद ने उनके क्षेत्र में चल रहे सीमेंट प्लांट के सीएसआर का पैसा जैतारण विधानसभा क्षेत्र के विकास में ही खर्च किए जाने की मांग की। कांग्रेस के मदन प्रजापत ने पचपदरा में क्षेत्र मैं खाली पड़े पदों को तत्काल भरने के बाद की। भाजपा के संजय शर्मा ने अलवर जिले में सीवरेज के शेष बाकी काम को कराए जाने की मांग रखी। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश होड़ला ने सैनी समाज के आरक्षण का मुद्दा उठाया और आंदोलन के दौरान मुकदमे हुए दर्द वापस लेने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सभी स्थगन प्रस्ताव स्थगित कर दिए और कहा कि सरकार आज अपना बच्चा भी देगी उस वक्त सभी विधायक अपना बात रख सकेंगे। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी से मांग की कि विधायकों को पर्याप्त समय बोलने का मिले इसलिए विधानसभा की कार्रवाई 8:00 तक चलाई जानी चाहिए।