Saturday, 29 August 2026

चित्तौड़गढ़ पुलिस और सांवलिया मंदिर ट्रस्ट की पहल पर जिले के 15 हजार सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को किया जाएगा हेलमेट वितरण


चित्तौड़गढ़ पुलिस और सांवलिया मंदिर ट्रस्ट की पहल पर जिले के 15 हजार सड़क सुरक्षा अग्रदूतों को किया जाएगा हेलमेट वितरण

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की पहल और सांवलिया मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से चित्तौड़गढ़ जिले की सभी 299 ग्राम पंचायतों में हेलमेट जागरूकता एवं वितरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के 50 युवकों को सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण के बाद हेलमेट वितरित किये जायेंगे।

एसपी दुष्यंत ने बताया कि जिले की सभी 299 ग्राम पंचायतों में लगभग 15000 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों का चयन किया जाएगा। ये सभी सड़क सुरक्षा अग्रदूत सड़क दुर्घटना के समय घायल की मदद करने, यातायात के नियमों का पालन करने, लोगो को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के संबंध में आमजन को जागरूक करने का कार्य करेंगे। 

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की पहल पर श्री सांवलिया मंदिर ट्रस्ट के प्रोत्साहन एवं सहयोग से आयोजित इस अभियान के संबंध में सोमवार को डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, एएसपी अर्जुन सिंह, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ पी बैरवा, जिले के समस्त वृत्ताधिकारी व बीडीओ तथा राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसाइटी व अन्य हित धारक विभाग सम्मिलित हुए । 

बैठक मैं अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकार अजमेर वीरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा समस्त विभागों को हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा अग्रदूत के चयन के संबंध में जानकारी दी गई तथा सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई। 




    Previous
    Next

    Related Posts