


राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्य तिथि के अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजिक विज्ञान और अनुसंधान विभाग द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार आयोजित कीया गया ,सेमिनार में विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रोफेसर रमेश कुमार अरोड़ा ने व्याख्यान दिया, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे।
राजीव अरोड़ा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और अन्य सभी स्वतंत्रता सेनानीयो को श्रद्धांजलि देते हुए आज के युवाओं और छात्रो की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए आज के हुक्मरानों द्वारा इतिहास को तोड़ मरोड़ के बदलने की कुचेष्टा को आड़े हाथों लेते हुए 21वी सदी में महात्मा गांधी जी के समरसता के सिद्धांतो को विश्व एवम भारत देश के विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
अरोड़ा के अनुसार इस पीढ़ी को गांधी के आदर्श वाला धर्मनिरपेक्ष,समाजवादी व समरसता पूर्ण राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिये।इस अवसर पर उप कुलपति राजीव जैन, प्रोफेसर एस एल शर्मा, डॉ शालिनी चतुर्वेदी, प्रो अनिल मेहता भी उपस्थित रहे।