Saturday, 29 August 2026

ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत


ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत

बीकानेर-जयपुर रोड पर रायसर के बिजली बोर्ड ऑफिस पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। रतनलाल, रामकरण, किशन सिंह और शिवराज सिंह चारों दोस्त मृतक बीकानेर के तिलक नगर के रहने वाले थे। सभी हाईवे पर एक होटल में खाना खाकर लौट रहे थे कि दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर रायसर के पास कुछ ढाबों पर लोग बीकानेर से खाना खाने जाते हैं। चार दोस्त शिवराज सिंह, किशन सिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ भी रविवार रात ढाबे पर गए थे। देर रात वापस लौटते समय इनकी कार एक ट्रक से जा टकराई।

हादसा रायसर के बिजली बोर्ड ऑफिस के पास हुआ। राहगीरों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इनकी कार पूरी तरह से पिचक गई। अंदर बैठे चारों दोस्त उसी में फंसे थे।

एक गाय हाईवे पर कार के सामने आ गई थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार और ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। दोनों वाहनों में भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में गाय की भी मौत हो गई। इस मार्ग पर रात में भी बड़ी संख्या में गायें व अन्य पशु घूमते रहते हैं।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। एक तरफ ट्रक खड़ा रहा तो दूसरी तरफ कार। बड़ी संख्या में लोग भी यहां एकत्र हो गए। गाय भी सड़क पर ही मरी हुई थी। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।




    Previous
    Next

    Related Posts