

विकास अधिकारी के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर थाना खोह निवासी दो युवकों से 11.84 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में थाना पुलिस द्वारा मूलत थाना करणपुर श्रीगंगानगर हाल मंगल विहार स्वेज फार्म सोडाला निवासी आरोपी कुलदीप को थाना महेश नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर 2022 को पाडला थाना खोह निवासी रुकसान मेंव व उसके साथी सरफुद्दीन को विकास अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी कुलदीप द्वारा 11 लाख 84 हजार रूपये हड़प लेने का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी की तलाश की जा रही थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह कविया व सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर रविवार को आरोपी कुलदीप को महेश नगर जयपुर से गिरफ्तार किया गया। जिससे पुलिस की टीम के गहनता से पूछताछ कर रही है।