


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने आज अजबपुरा, जमवारामगढ़ स्थित महाराजा सूरजमल कॉलेज पहुंचकर जयपुर महाखेल के लोकसभा स्तर पर महिला और पुरूषों के सेमी फाईनल मुकाबलों में खिलाडियों का हौसला बढ़ाया और ओलंपिक जिमनेजियम का उद्घाटन किया।
महिला वर्ग में झोटवाड़ा और आमेर की टीमें व पुरूष वर्ग में फुलेरा और झोटवाड़ा की टीमें फाईनल में पहुंची है इनके बीच मुकाबला 5 फरवरी को चित्रकूट स्टेडियम में खेला जाएगा।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा से जयपुर ग्रामीण में खेल और खिलाड़ियों का विकास हो रहा है। 2017 से जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर महाखेल का शुरू हुआ और आज इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें है, जिससे जयपुर ग्रामीण का विकास हो रहा है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा खेलों में हार या जीत परमानेन्ट नहीं होती इसलिए हारने पर उत्साह कम नहीं होना चाहिए और जीतने पर संयम बरतना चाहिए। जयपुर महाखेल में हुए मुकाबलों के दौरान खिलाडियों में जिस प्रकार का जोश और उत्साह देखने को मिला वह आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। ग्रामीण युवाओं को अगर सही मंच मिले तो इन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। बेटियों के मुकाबलों को देखकर लगा कि महिला शक्ति को पुरूषों से कम नहीं आंका जा सकता। कर्नल राज्यवर्धन ने खेलों के लिए बेटियों का समर्थन करने पर उनके माता-पिता और रिश्तेदारों का आभार व्यक्त किया।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि खेलों से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है इसलिए खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार खेलों में राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। इसके बाद कर्नल राज्यवर्धन ने आमेर में भगवान देवनारायण मेले में सम्मिलित होकर जयपुर ग्रामीण परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।