Saturday, 29 August 2026

पुलिस पर हमला कर बंधक बनाए हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, लाठीचार्ज कर 5 लोगों को पकड़े


पुलिस पर हमला कर बंधक बनाए हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, लाठीचार्ज कर 5  लोगों को पकड़े

श्रीगंगानगर जिले के गांव 91 जीबी में जमीन पर कब्जा करने के मामले मेंहुए झगड़े पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला किया और बंधक बना लिया। लोगों ने हेड कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ दी। 

एएसआई पृथ्वी सिंह ने हमलावरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने सतनाम सिंह, रेशम सिंह, अमरीक सिंह, गुरदेव सिंह, कर्मसिंह, धर्मसिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमनदीप कौर, सुमो कौर, राज कौर सहित अन्य 8-10 जनों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में शांति भंग के मामले में रेशम सिंह,सतनाम सिंह,अमरीक सिंह,गुरदेव सिंह तथा कर्म सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सूचना मिलने पर थाना अधिकारी फूलचंद शर्मा और अनूपगढ़ सर्किल के सभी थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के साथ काफी समय तक समझाइश करने के बावजूद पुलिस के हवाले नहीं करने पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ लिया।

वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लोग दारू पीकर आए थे यही कारण था कि ग्रामीणों ने उन्हें रोका । 

पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सिहाग ने बताया कि पानी की देने का विजय नगर निवासी पवन चुघ ने शनिवार रात 10 बजे सूचना दी थी कि गांव में 91 जीबी में उनकी जमीन पर सतनाम सिंह की ओर से कब्जा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक(एएसआई) पृथ्वी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब एएसआई ने कब्जा कर रहे लोगों से पूछताछ की तो उन पर हमला कर दिया। बंधक बना लिया और मारपीट की। हमलावरों ने हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी जुट गई।





    Previous
    Next

    Related Posts