Saturday, 29 August 2026

दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रथम फेज में सोहना से दौसा तक 228 किमी. का निर्माण कार्य पूरा, पीएम मोदी 4 फरवरी को दोसा में आम जनता को करेंगे समर्पित


दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रथम फेज में सोहना से दौसा तक 228 किमी. का निर्माण कार्य पूरा,  पीएम  मोदी  4 फरवरी को दोसा में आम जनता को करेंगे समर्पित

दिल्ली-मुम्बई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रथम फेज में सोहना से दौसा जिले के बड़ का पाड़ा तक 228 किमी. का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार फरवरी को इस खंड को जनता को समर्पित करने दौसा आएंगे। नांगल राजावतान स्थित मीणा पंच अथाई में दिल्ली-दौसा खंड का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ से हरी झंडी मिलते ही एनएचएआई उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है। इसके चालू होने के बाद दौसा से दिल्ली पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लगेंगे। इससे जयपुर को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए बांदीकुई से जयपुर तक नए एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम करीब पूरा हो चुका है।

एनएचएआई के विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यों का भी उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। चार फरवरी को उदयपुर, झालावाड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में चल रहे निर्माण कार्य, जो पूरे हो चुके हैं। उनका भी उद्घाटन करेंगे।




Previous
Next

Related Posts