


मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जेकी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, टोंक, चूरू और नागौर में ओलावृष्टि, बारिश और झौकेदार हवाओं का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 जनवरी से उत्तर और उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होगी। 31 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा।